एजुकेशन

MP Board 5th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, rskmp.in डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

MPBSE MP Board 5th Result 2026 kab aayega direct link rskmp.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से कॉपियों की चेकिंग का काम लगभग पूरा हो गया है और रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो रही है। एमपी बोर्ड 5वीं के छात्र आधिकारिक साइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Image

RSKMP MP Board 5th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट

MPBSE MP Board 5th Result 2026 Kab Aayega Direct Link rskmp.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से कॉपियों की चेकिंग का काम लगभग पूरा हो गया है और रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो रही है। एमपी बोर्ड 5वीं के छात्र आधिकारिक साइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर से अपना परिणाम देख सकेंगे। MPBSE 5वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा। पिछले वर्ष, MP 5वीं कक्षा का परिणाम 28 मार्च 2025 को घोषित किया गया था। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 20 से 26 फरवरी 2026 तक क्लास 5 की परीक्षाएं आयोजित की थी। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 12,920 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। लगभग 25 लाख छात्रों ने 86,109 सरकारी स्कूलों, 23980 निजी स्कूलों और 525 मदरसों से परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था।

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP Board 5th Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • थ्योरी के मार्क्स (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल के मार्क्स (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल मार्क्स (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

पास होने के लिए चाहिए 33 प्रतिशत मार्क्स

पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो स्टूडेंटस की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article