MHT CET Results 2026 PCB Scorecards Released: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट PCB ग्रुप का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। PCB ग्रुप की परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 3,01,072 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2,82,737 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। PCM ग्रुप की परीक्षा 19 अप्रैल से 5 मई, 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 4,64,263 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 4,22,863 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
बता दें महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य छात्रों का चयन करना है।
MHT CET रिजल्ट 2026: कैसे चेक करें?
स्टेप 1 – MHT CET की ऑफिशियल वेबसाइट — cetcell.mahacet.org पर जाएं।
स्टेप 2 – होमपेज पर अपना कोर्स चुनें – PCM (जब जारी हो) या PCB (जारी हो चुका है)।
स्टेप 3 – ज़रूरी लॉगिन जानकारी डालें, यानी स्टूडेंट की ईमेल ID और पासवर्ड।
स्टेप 4 – ‘sign in’ पर क्लिक करें।
स्टेप 5 – आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और आगे इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
Maharashtra CET Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidates Name)
- माता पिता का नाम (Parents Name)
- एप्लीकेशन नंबर (Application Number)
- सब्जेक्ट ग्रुप (Subject Group)
- कैटेगिरी (Category)
- सब्जेक्ट वाइज पर्सेंटाइल स्कोर (Subject-wise Percentile Score)
- ओवरऑल पर्सेंटाइल (Overall Percentile)
कब हुई थी PCM ग्रुप की परीक्षा
PCM परीक्षा का पहला प्रयास 11 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक हुआ, जबकि PCB परीक्षा का पहला प्रयास 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित किया गया। PCM परीक्षा का दूसरा प्रयास 10 और 11 मई को हुआ, और PCB परीक्षा का दूसरा प्रयास 12 मई से 21 मई, 2026 तक आयोजित किया गया।
