एजुकेशन

MHA IB Result 2023 Released: जारी हुआ इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस व सिक्योरिटी असिस्टेंट का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

MHA IB Result 2023, MHA IB MTS, SA Result 2023 Released: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के मल्टी टास्किंग स्टाफ व असिस्टेंट सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MHA IB Result 2022 Released: यहां चेक करें एमएचए आईबी रिजल्ट

MHA IB Result 2023, MHA IB MTS, SA Result 2023 Released: गृह मंत्रालय में एमटीएस व एसए के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MHA IB MTS Result) खबर है। गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के मल्टी टास्किंग स्टाफ व असिस्टेंट सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (MHA IB Security Assistant Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बता दें आईबी एमटीएस के पदों पर भर्ती परीक्षा 23 व 24 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। टियर 1 की परीक्षा को क्वालीफाई करने वालों के लिए 3 व 4 दिसंबर 2023 को टियर 2 की परीक्षा निर्धारित थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MHA IB MTS, SA Result 2023 Download

  1. सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MHA IB MTS Security Assistant Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  4. यहां अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

MHA IB MTS Result: कुल इतने पदों पर भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो के एमटीएस व सिक्योरिटी असिस्टेंट के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 677 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article