Mahavir Jayanti School Holiday 2025, Mahavir Jayanti date: महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती बेहद खास दिन होता है। इस दिन कई राज्यों में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी (Mahavir jayanti 2025 is government holiday) होती है। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती है। महावीर जयंती जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान के जन्म दिवस के उपलक्ष में जैन धर्म के लोगों द्वारा मनाई जाती है। जानें इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं।
Mahavir Jayanti Holiday in Schools: स्कूलों में रहेगी छुट्टी
बता दें कि इस बार महावीर जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। हर वर्ष स्कूलों में महावीर जयंती का अवकाश रहता है। राज्य सरकारें महावीर जयंती को अवकाश घोषित करती हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अधिकांश राज्यों में 10 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची के अनुसार 10 अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। बिहार में भी महावीर जयंती पर 10 अप्रैल को स्कूलों में अवकाश रहेगा।
Mahavir Jayanti Holiday 2025: कौन थे भगवान महावीर
भगवान महावीर का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। उनके बचपन का नाम वर्धमान था। मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 सालों तक कठोर तप किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए, जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पांच सिद्धांत- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह है। भगवान महावीर ने बाद में दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे।
