एजुकेशन

Mahavir Jayanti School Holiday: जानें कब मनाई जाएगी महावीर जयंती, स्कूलों में छुट्टी के लिए क्या है आदेश

Mahavir Jayanti School Holiday News Update: महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। जानें इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं।

Image

Mahavir Jayanti School Holiday

Mahavir Jayanti School Holiday News Update: महावीर जयंती हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती बेहद खास दिन होता है। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती है। महावीर जयंती जैन धर्म के अंतिम और 24वें तीर्थंकर महावीर भगवान के जन्म दिवस के उपलक्ष में जैन धर्म के लोगों द्वारा मनाई जाती है। जानें इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं।

स्कूलों में रहेगी छुट्टी

बता दें कि इस बार महावीर जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। हर वर्ष स्कूलों में महावीर जयंती का अवकाश रहता है। राज्य सरकारें महावीर जयंती को अवकाश घोषित करती हैं। लेकिन इस बार 21 अप्रैल को रविवार है। रविवार के दिन स्कूल, कॉलेज बंद ही रहते हैं। ऐसे में बच्चों की एक छुट्टी कम हो गई है। इसी तरह अंबेडकर जयंती भी रविवार को थी।

कौन थे भगवान महावीर

महावीर का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था। उनके बचपन का नाम वर्धमान था। कहा जाता है कि महावीर 30 साल की उम्र में ही राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर निकल पड़े थे। भगवान महावीर ने अपने जीवनकाल में अहिंसा और आध्यात्मिक स्वतंत्रता का प्रचार किया। साथ ही मनुष्य को सभी जीवों का सम्मान और आदर करना सिखाया। भगवान महावीर द्वारा ही जैन धर्म के मूल सिद्धांतों की स्थापना की गई थी।

भगवान महावीर के बारे में

मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 सालों तक कठोर तप किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए, जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पांच सिद्धांत- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह है। भगवान महावीर ने बाद में दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article