एजुकेशन

Maharashtra School Closed: महाराष्ट्र में छात्रों की बल्ले-बल्ले, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानें वजह

Maharashtra School Closed on December 6: महाराष्ट्र में जहां एक ओर नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। वहीं, दूसरी ओर छात्रों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। महाराष्ट्र सरकार ने कल यानी 6 दिसंबर 2024 को छुट्टी की घोषणा कर दी है। 6 दिसंबर शुक्रवार को स्कूलों के साथ-साथ कई सेक्टर बंद रहेंगे।

Image

महाराष्ट्र के स्कूल बंद

Maharashtra School Closed on December 6: महाराष्ट्र सरकार ने कल यानी 6 दिसंबर 2024 को छुट्टी की घोषणा कर दी है। 6 दिसंबर शुक्रवार को स्कूलों के साथ-साथ कई सेक्टर बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में जहां एक ओर नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। वहीं, दूसरी ओर छात्रों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है।

महाराष्ट्र सरकारी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर को राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिन (Mahaparinirvan Diwas) के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर सभी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।

Maharashtra School Opening Date: कब खुलेंगे स्कूल?

महाराष्ट्र में स्कूलों की छुट्टियां शुक्रवार 6 दिसंबर 2024 को होगी। 7 दिसंबर को शनिवार है जिस दिन कई स्कूलों में छुट्टियां होती हैं। इसके बाद 8 दिसंबर को रविवार है। ऐसे में कुछ स्कूल 9 दिसंबर को खुल सकते हैं। हालांकि, 6 दिसंबर के अलावा अन्य छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस वर्ष डॉ बीआर अंबेडकर की मृत्यु की 68वीं वर्षगांठ है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में राज्य सरकार और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस कैलेंडर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है जो भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और एक प्रमुख समाज सुधारक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए मनाता है। यह दिन राज्य भर में श्रद्धांजलि और स्मारक कार्यक्रमों द्वारा मनाया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article