देश

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: जंतर-मंतर पर होने वाले CJP प्रदर्शन से पहले रेल सेवाओं और मेट्रो स्टेशनों पर संभावित पाबंदियों को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना हो रही है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका से जुड़ी प्रतिक्रियाओं के बीच दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने और 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियों की तैयारी चर्चा में है।

Image

CJP प्रदर्शन से पहले पाबंदियों पर अभिजीत दीपके का तंज, कोविड की भी दिलाई याद। ANI

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। प्रदर्शन के मद्देनजर कई रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, वहीं दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद किए जाने की संभावना है।

प्रशासन के इन कार्रवाई को लेकर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके और सीजेपी के कार्यकर्ता आशुतोष रांका ने तंज कसा है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने प्रदर्शन से पहले की जा रही व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर इन कदमों को लेकर सरकार की आलोचना की जा रही है और सवाल पूछा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए इतनी सख्ती क्यों की जा रही है।

‘मेट्रो बंद, रेलवे बंद, इंटरनेट बंद’, सोशल मीडिया पर तंज

अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए तंज कसा,‘ मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन’ और इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि इस तरह की पाबंदियां आखिर कितने दिनों तक लगाई जा सकती हैं।

वहीं, आशुतोष रांका ने लिखा, "ट्रेनें बंद. मेट्रो बंद. बसें बंद. 10000 लोग हिरासत में. भाई का पुराना तो पेंट पेट्रोल हो गया है।"

दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों पर असर

10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेल सेवाओं पर भी असर पड़ने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को रद्द किए जाने की भी जानकारी दी गई है।

57 मेट्रो स्टेशनों पर भी पाबंदियों की तैयारी

दिल्ली पुलिस ने मेट्रो संचालन को लेकर भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को पत्र लिखा है। इसमें 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने तथा जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू करने और 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक जारी रखने की बात कही गई है।

CJP क्यों कर रही है प्रदर्शन?

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। सीजेपी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन निष्पक्ष चुनाव और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें