आजकल OTT Apps का जमकर बोलबाला है। अब ज्यादातर लोग मूवीज, टीवी शो या फिर वेब सीरीज देखने के लिए अपने फोन में ओटीटी ऐप्स का इस्तेमला करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में ओटीटी ऐप्स में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म अब मूवीज या फिर वेब सीरीज के दौरान बीच-बीच में विज्ञापन दिखाने लगे हैं। ऐसी ही समस्या अब जियो हॉटस्टार यूजर्स को भी देखने को मिल रही है। JioHotstar पर फिल्में और वेब सीरीज देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापन कई लोगों को परेशान करते हैं। खासकर तब, जब कोई दिलचस्प सीन चल रहा हो और अचानक बीच में ऐड आ जाए। अब इंटरनेट पर एक ऐसी ट्रिक की चर्चा हो रही है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इससे JioHotstar पर विज्ञापनों की परेशानी कम हो सकती है।
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस ट्रिक में वीडियो की टाइमलाइन यानी प्रोग्रेस बार का इस्तेमाल किया जाता है। दावा है कि वीडियो को एक खास तरीके से आगे बढ़ाने और दोबारा चलाने पर बीच में आने वाले विज्ञापन गायब हो सकते हैं। हालांकि, यह तरीका सभी यूजर्स के लिए काम करता है या नहीं इसका भी कंफर्मेशन अभी तक सामने नहीं आया है।
JioHotstar पर विज्ञापन हटाने वाली ट्रिक क्या है?
- सबसे पहले आपको JioHotstar में उस मूवी या वेबसीरीज को प्ले करें।
- अब आपको वीडियो के शुरू होने पर टाइमलाइन के प्रोग्रेस बार को पकड़ कर आगे की ओर ले जाना होगा।
- नेक्स्ट स्टेप्स में आपको प्रोग्रेस बार को सबसे अंत में मौजूद विज्ञापन के पास ले जाएं।
- जैसे ही शो का आखिरी विज्ञापन शुरू हो आप बैक बटन से वीडियो बंद कर दें।
- अब आपको उस कंटेंट को फिर से प्ले करना होगा।
- अब शो में आने वाले पहले विज्ञापन को पूरा चरने दें।
- इसके बाद आप देखेंगे कि शो या मूवी से पूरी तरह से विज्ञापन हट जाएंगे।
क्या यह ट्रिक हर बार काम करेगी?
इस सवाल का जवाब फिलहाल साफ नहीं है। अगर यह तरीका ऐप की किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से काम कर रहा है, तो ऐप के अगले अपडेट में इसे ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा, वीडियो प्लेयर, ऐप के वर्जन, डिवाइस और विज्ञापन दिखाने के सिस्टम में अंतर होने के कारण भी इसका नतीजा अलग-अलग हो सकता है। एक यूजर के डिवाइस पर काम करने वाला तरीका दूसरे के डिवाइस पर काम करे, यह जरूरी नहीं है।
इसलिए अगर आपके यहां यह ट्रिक काम नहीं करती, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके ऐप में कोई समस्या है। हो सकता है कि आपके ऐप में वीडियो और विज्ञापन दिखाने का तरीका अलग हो।
विज्ञापन गायब होने की क्यो हो सकती है वजह
इस ट्रिक को लेकर एक संभावना यह जताई जा रही है कि वीडियो की टाइमलाइन को तेजी से आगे बढ़ाने पर ऐप विज्ञापनों की स्थिति को सही तरीके से अपडेट नहीं कर पाता। इसके बाद वीडियो दोबारा शुरू करने पर विज्ञापन दिखाने के क्रम में बदलाव हो सकता है। लेकिन यह केवल एक संभावित वजह है। बिना किसी टेक्निकल जांच के यह कहना सही नहीं होगा कि JioHotstar का सिस्टम वीडियो को पूरा देखा हुआ मान लेता है या इसी कारण सभी विज्ञापन हट जाते हैं।
OTT प्लेटफॉर्म वीडियो और विज्ञापनों को अलग-अलग तकनीकों से मैनेज कर सकते हैं। इसलिए इस तरह की समस्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए ऐप के काम करने के तरीके की जांच जरूरी है।
