एजुकेशन

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लेट फीस के साथ यहां चेक करें लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र लास्ट डेट से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।

Image

Maharashtra Board Exam 2027 (Photo - AI)

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा 2027 में होने वाली महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी कक्षा 10वीं और एचएससी यानी 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा में पहुंचे उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। बता दें कि बोर्ड एग्जाम 2027 (Board Exam 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया SARAL सिस्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी।

कब तक कर सकते हैं 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन

9वीं पास कर कक्षा 10वीं में पहुंचे छात्र और कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में पहुंचे छात्रों को बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वह खुद पूरी नहीं कर सकते हैं। एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित स्कूल या जूनियर कॉलेज के माध्यम से पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। छात्रों को सलाह है कि वह निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी करें ताकि वह फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बैठ सकें।

महाराष्ट्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का पूरा शेड्यूल

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों को बता दें कि एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक बार में नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग समय पर पूरी की जाएगी। इसमें लेट फीस और अतिरिक्त लेट फीस शामिल है।

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि अंतिम तिथि

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि अंतिम तिथि
बिना लेट फीस के डेट14 अगस्त 202631 अक्टूबर 2026
लेट फीस के साथ डेट1 नवंबर 202615 नवंबर 2026
अतिरिक्त लेट फीस के साथ डेट16 नवंबर 202630 नवंबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह है कि लेट फीस के साथ आवेदन भरने का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन के बाद क्या होगा?

जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार पूरी होने के बाद संबंधित संस्थान और जूनियर कॉलेज अपने लॉगिन का इस्तेमाल करते हुए छात्रों को प्री-लिस्ट उपलब्ध कराएंगे। अब आपके मन में यह सवाल होगा की प्री-लिस्ट है क्या, तो बता दें कि प्री लिस्ट में छात्रों का नाम, विषय, माता-पिता का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दी गई होगी। इस जानकारी को चेक करके छात्रों को साइन करना होगा और स्कूल को देना होगा। यह इसलिए दिखाई जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्र उसे पहले ही सही करा लें और उन्हें परीक्षा के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article