एजुकेशन

LNMU PAT 2026 Result: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा ने PhD एडमिशन टेस्ट का जारी किया परिणाम

LNMU PAT 2026 Result OUT: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा ने PhD एडमिशन टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को LNMU की ऑफिशियल वेबसाइट lnmu.ac.in से देखा जा सकता है।

Image

LNMU PAT 2026 Result OUT

LNMU PAT 2026 Result Declared: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU), दरभंगा ने आज 9 मई को PhD एडमिशन टेस्ट (PAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट lnmu.ac.in पर पब्लिश किया गया है और PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। जो कैंडिडेट्स एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब रिजल्ट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

LNMU PAT Exam यूनिवर्सिटी-लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जो PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। जो कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी में डॉक्टोरल रिसर्च करना चाहते हैं, उनके लिए यह एग्जाम देना जरूरी है।

LNMU PAT 2026 Result Pdf फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चुने गए कैंडिडेट्स अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ, LNMU ने एग्जाम के सभी सेट की आंसर-की भी जारी कर दी है।

LNMU PAT 2026 Result Pdf

LNMU PAT 2026 Result

LNMU PAT 2026 Result

LNMU PAT 2026 Result How to Check

LNMU PAT 2026 Result Online Check करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:

  • LNMU की ऑफिशियल वेबसाइट: lnmu.ac.in पर जाएं
  • PAT सेक्शन पर क्लिक करें
  • LNMU PAT 2026 Result Link पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी
  • Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च करें
  • PDF डाउनलोड करके सेव कर लें

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन से जुड़ी प्रक्रियाओं और भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां है।

LNMU PAT 2026 की आंसर-की कैसे चेक करें

  • lnmu.ac.in पर जाएं
  • PAT सेक्शन में जाएं
  • PAT 2026 की आंसर-की लिंक पर क्लिक करें
  • अपने संबंधित सेट की PDF खोलें

यह एग्जाम आमतौर पर हर साल अलग-अलग विषयों के योग्य कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article