एजुकेशन

लॉ स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले, LLB के लास्ट ईयर में दे सकेंगे AIBE Exam, जानें कब मिलेगा वकालत का लाइसेंस

AIBE 19 Exam 2024: वकालत के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच सीजेआई डॉ डीवाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और जेजे मनोज मिश्रा ने एक अंतरिम आदेश पारित किया है। इसमें फाइनल ईयर के वकालत के छात्रों को आगामी ऑल इंडिया बार में उपस्थित होने की अनुमति दी गई। ऐसे में LLB के लास्ट ईयर में ही छात्र ऑल इंडिया बार एग्जाम दे सकेंगे।

Image

AIBE एग्जाम के लिए नियम

AIBE 19 Exam 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया बनाम बोनी फोई लॉ कॉलेज, 2023 में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने सुझाव दिया था कि अंतिम वर्ष के कानून के छात्रों को एआईबीई लेने की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे में एआईबीई परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को निर्धारित है। न्यायालय ने अंतिम वर्ष के कानून के छात्रों को एआईबीई के लिए रजिस्ट्रेशन से बाहर करने के बार काउंसिल ऑफ इंडिया के फैसले को चुनौती देते हुए उपरोक्त आदेश पारित किया। LLB के लास्ट ईयर में ही छात्र ऑल इंडिया बार एग्जाम दे सकेंगे।

न्यायालय ने कहा था कि, भारत में, कानून की डिग्री प्रदान करने वाले विभिन्न मान्यता प्राप्त संस्थान अक्सर अलग-अलग समय पर रिजल्ट घोषित करते हैं। रिजल्ट घोषित न होने के कारण कोई व्यक्ति अखिल भारतीय बार परीक्षा में उपस्थित होने का अवसर खो सकता है। अदालती कार्यवाही में काम करने के अवसर के बिना काफी लंबा अंतराल है।

AIBE 19 दे सकेंगे LLB स्टूडेंट

सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के अनुसार छात्रों ने कानून के आखिरी साल के पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर को आगे बढ़ाने के लिए सभी परीक्षाओं को पास कर लिया है, उन्हें ऑल इंडिया बार एग्जाम AIBE में बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रमाण प्रस्तुत करने पर अखिल भारतीय बार परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है।

ऑल इंडिया बार एग्जाम का रिजल्ट विश्वविद्यालय/कॉलेज के अध्ययन के पाठ्यक्रम के तहत आवश्यक सभी घटकों को पास करने वाले छात्रों के अधीन होगा। यह अखिल भारतीय बार परीक्षा परिणाम के एक निश्चित अवधि के लिए वैध होने के अधीन होगा।

कब होगी AIBE 19 परीक्षा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, इस साल ऑल इंडिया बार एग्जाम का 19वां सेशन है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2024 को होगा। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद LLB या BA LLB के फाइनल ईयर के छात्र अब AIBE Exam दे सकेंगे। इस एग्जाम को पास करने के बाद बार काउंसिल का मेंबरशिप मिलता है जिसे वकालत करने का लाइसेंस भी कहा जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article