LIC AAO 2025 Prelims Admit Card out download from licindia.in: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 841 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिनमें से 410 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) विशेषज्ञ, असिस्टेंट इंजीनियर के 81 पद और 350 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO-जनरलिस्ट) के पद होंगे। नीचे दिए गए स्टेपस की मदद से आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
LIC AAO Admit Card 2025: How To Download LIC AAO Admit Card?
एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
होमपेज पर, "रिक्रूटमेंट" सेक्शन पर क्लिक करें।
फिर, एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड को सेव करके उसका प्रिंटआउट ले लें और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए ले जाए।
LIC AAO Admit Card 2025: कैसी होगी परीक्षा
यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जो ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन खंड होंगे (प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय)। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम 70 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा है। तर्क क्षमता और मात्रात्मक योग्यता खंड में 35 अंकों के 35 प्रश्न होंगे और व्याकरण, शब्दावली और समझ पर विशेष जोर देने वाली अंग्रेजी भाषा में 30 अंकों के 30 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा केवल अर्हक होगी और इसके अंक रैंकिंग के लिए नहीं गिने जाएंगे। इस परीक्षा कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से अपने हॉल टिकट/एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
