एजुकेशन

NIMHANS Recruitment 2026: एनआईएमएचएएनएस ने ग्रुप बी और सी के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

NIMHANS Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु ने ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimhans.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Latest Government Jobs 2026: एनआईएमएचएएनएस ने ग्रुप बी और सी के पदों पर निकाली वैकेंसी

NIMHANS Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NIMHANS Recruitment 2026) खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु ने ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी (NIMHANS Group B Recruitment 2026) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया का जरिए नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), तकनीशियन, और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NIMHANS Group C Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimhans.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 है। यहां आप एनआईएमएचएएनएस के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NIMHANS Recruitment 2026 Qualification: एनआईएमएचएएनएस के इन पदों पर क्वालिफिकेशन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या स्थान से नर्सिंग में बीएससी होना चाहिए। वहीं जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर टाइपिंग में दक्ष होना जरूरी है।

NIMHANS Recruitment 2026 Age Limit

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसे के इन पदों पर भर्ती के लिए एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

NIMHANS Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • NIMHANS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NIMHANS Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • यहां अपना आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NIMHANS Recruitment 2026 Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

NIMHANS के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बहु-स्तरीय प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। यहां सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article