Kya Aaj School Band Hai Ya Khula, Today School Closed Or Not: भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर (Today School Closed Or Not) जारी है। कई हिस्सों में मॉनसून की वजह से भारी बारिश, जल-जमाव और भूस्खलन का खतरा बना (20 August School Closed Or Not) हुआ है। इसके चलते यहां स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, 20 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या आज 20 अगस्त को स्कूल बंद हैं या खुले हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
Prayagraj School Closed Today: प्रयागराज में आज बद हैं स्कूल
बता दें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को आज यानी 20 अगस्त 2026 को बंद करने का आदेश दिया गया है। यहां परिषदीय,माध्यमिक और सभी बोर्डों के मान्यता, सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिंदी मीडियम के विद्यालयों में रेनी डे अवकाश घोषित किया गया है।
Uttarakhand School Closed Today Or Not: उत्तराखंड के इस जिले में 23 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड के स्कूलों की बात करें तो उन राज्यों में शामिल है जहां लगातार भारी बारिश हो रही है। IMD की ताज़ा चेतावनी के अनुसार, 20 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश जारी रह सकती है। बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में कुत्तों के आतंक के चलते 23 अगस्त तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।
Delhi School Closed Today Or Not: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां आज भारी बारिश की संभावना है। हालांकि स्कूल बंद करने को लेकर किसी प्रकार का कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
Odisha School Closed News: क्या आज उड़ीसा के स्कूल बंद हैं या खुले हैं
भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। 19-20 अगस्त को बिहार में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है, जबकि झारखंड में 20-21 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी 19-20 अगस्त को कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है, और हफ्ते के आखिर में वहां ज़्यादा इलाकों में बारिश हो सकती है।
