Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) ने KVS एडमिट कार्ड 2023 हाल ही में जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पीआरटी के पदों के लिए आवेदन किया था, उनके लिए kvsangathan.nic.in पर एडमिट कार्ड अपलोड किया गया, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की मदद से डाउनलोड कर सकते थे। हालांकि परीक्षा आज से परीक्षा शुरू हो चुकी है, उम्मीदवार आने वाली परीक्षा तिथि व चयन के बारे में देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिये 13404 पदों को भरा जाएगा।
आज से शुरू केवीएस परीक्षा
- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Assistant Commissioner परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया गया।
- Commissioner के लिए परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा।
- वाइस प्रिंसिपल और पीआरटी (संगीत) के पदों पर भर्ती के लिए 9 फरवरी, 2023 परीक्षा आयोजित होगी।
इससे पहले, केवीएस ने 31 जनवरी, 2023 को निर्धारित परीक्षाओं के लिए टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध आईडी के साथ अपना प्रवेश पत्र लाना होगा।
कैसे होगा केवीएस में चयन
आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार/कौशल परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यही नहीं क्लास में डेमो देने के लिए भी कहा जा सकता है। उपरोक्त पदों पर चयन के तरीके और साक्षात्कार के लिए आवेदकों की पात्रता शर्तों के बारे में केवीएस का निर्णय अंतिम होगा। हालांकि, उपरोक्त सभी पदों के लिए चयन का तरीका केंद्रीय विद्यालय संगठन के विवेकाधिकार पर होगा।
