KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों के लिए टियर 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 17 अगस्त 2026 को PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), वित्त अधिकारी (Finance Officer) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना परिणाम स्टेटस देख सकते हैं।
बता दें जिन उम्मीदवारों के लिए भर्ती अधिसूचना के तहत KVS और NVS के बीच संगठन/क्षेत्र की प्राथमिकता लागू है, उन्हें आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस) और वित्त अधिकारी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेटर, KVS/NVS के साथ विचार-विमर्श कर इंटरव्यू शेड्यूल तय होने के बाद उनके संबंधित आवेदन लॉगिन पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Main Website लिंक पर क्लिक करें।
- यहां KVS/NVS Recruitment Drive - 2025 (336 KB) | Live Link | Final Answer Keys (240 KB) 17/08/2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
KVS NVS Recruitment 2025 Final Answer Key: Download Here
EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस नॉन टीचिंग स्टाफ का रिजल्ट
ईएमआरएस टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) टियर-II भर्ती परीक्षा के परिणाम अलग से आधिकारिक EMRS/NESTS वेबसाइट के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
स्टेपवाइज जारी हों रहे हैं रिजल्ट
बता दें अन्य पदों के परिणाम भी अंतिम रूप दिए जा रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में स्टेपवाइज तरीके से घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
