एजुकेशन

किस उम्र में शुरू कर देनी चाहिए बैंक की नौकरी की तैयारी, कौन से एग्जाम करने होंगे पास?

Kis Umra mein Shuru karein Bank ki naukri ki taiyari: देश में बैंक की नौकरी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक है। छात्रों के मन में अक्सर सवाल होता है कि बैंक की नौकरी की तैयारी किस उम्र में शुरू करनी चाहिए और इसके लिए कौन-कौन सी परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं।

Image

बैंक की तैयारी शुरू करने की सही उम्र?

At what age should one start preparing for a bank job: देश में बैंक की नौकरी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय करियर विकल्पों में से एक है। अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा, प्रमोशन के अवसर और सम्मानजनक कार्य वातावरण के कारण हर साल लाखों अभ्यर्थी बैंक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं। प्रतिस्पर्धा की दौड़ में बैंक की नौकरी हासिल करना आसान बात नहीं रह गइै है। यही वजह है कि बैंक की नौकरी की तैयारी समय पर शुरू कर देनी चाहिए। छात्रों के मन में अक्सर सवाल होता है कि बैंक की नौकरी की तैयारी किस उम्र में शुरू करनी चाहिए और इसके लिए कौन-कौन सी परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं। आज इस आर्टिकल में यही जानेंगे कि किस उम्र में शुरू कर देनी चाहिए बैंक की नौकरी की तैयारी, कौन से एग्जाम करने होंगे पास?

क्या है तैयारी शुरू करने की सही उम्र

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी 12वीं के बाद ही शुरू कर देनी चाहिए। बैंक की नौकरी की तैयारी 3 से 4 साल मांगती है। अधिकांश बैंक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन के लिए स्नातक (Graduation) की डिग्री जरूरी होती है, लेकिन यदि छात्र कॉलेज के दौरान ही तैयारी शुरू कर दें तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। ग्रेजुएशन के साथ साथ बैंक की नौकरी की तैयारी करना सबसे फायदे का सौदा माना जाता है। बैंकिंग परीक्षाओं में मुख्य रूप से गणित (Quantitative Aptitude), रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इन विषयों की मजबूत नींव जितनी जल्दी तैयार होगी, उतना फायदा मिलेगा।

कौन-कौन सी बैंक परीक्षाएं होती हैं?

IBPS PO (Probationary Officer):

यह सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इसे बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है।

IBPS Clerk:

बैंकों में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। बैंकिंग करियर की शुरुआत के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

SBI PO:

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित यह परीक्षा देश की सबसे लोकप्रिय बैंक भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। इसमें चयनित उम्मीदवार अधिकारी स्तर पर नियुक्त होते हैं।

SBI Clerk:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित होती है।

RRB Office Assistant और RRB PO:

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Regional Rural Banks) में नौकरी पाने के लिए IBPS द्वारा इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

क्या है उम्र सीमा?

अधिकांश बैंक परीक्षाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित होती है। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाती है।

सफलता के लिए क्या करें?

यदि छात्र कॉलेज के दिनों से ही तैयारी शुरू कर दें और सही रणनीति अपनाएं, तो स्नातक पूरा होते-होते बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना आसानी से पूरा किया जा सकता है। छात्र रोजाना समाचार पत्र पढ़ें, करंट अफेयर्स पर नजर रखें और नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें। सप्ताह में एक दिन पुराने पेपर हल करें। समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास बैंक परीक्षाओं में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी माने जाते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article