एजुकेशन

Kerala DHSE Plus 2 Result 2023: केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 25 को होगा जारी, keralaresults.nic.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 12:43 PM IST

Kerala DHSE Plus 2 Result 2023, Date and Time: केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने Kerala DHSE Plus 2 Result 2023 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा में शामिल स्टू़डेंट्स रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in और results.kite.kerala.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

Kerala DHSE Plus 2 Result 2023

Photo : iStock

Kerala DHSE Plus 2 Result 2023, Date and Time: केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने Kerala DHSE Plus 2 Result 2023 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केरल प्लस 2 परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट का लिंक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर एक्टिव होगा।

Kerala Class 12th Result 2023: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट

केरल प्लस 2 परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स keralaresults.nic.in और results.kite.kerala.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट के अलावा नतीजे एसएमएस पर भी चेक किए जा सकते हैं। इसके लिए KERALA12<space>REGISTRATION NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Kerala DHSE Plus 2 Result 2023: मार्च में हुई 12वीं परीक्षा

केरल डीएचएसई प्लस 2 परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 30 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 4,42067 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट अब जारी होने जा रहा है। स्टू़डेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to check Kerala DHSE Plus 2 Result 2023

  • केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Kerala DHSE Plus 2 Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala Plus 2 Result 2023: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

केरल बोर्ड प्लस 2 का रिजल्ट बीते साल 21 जून को जारी किया गया था। साल 2022 में 12वीं साइंस का पास प्रतिशत 86.14% दर्ज किया गया था। जबकि, कॉमर्स का पास प्रतिशत 85.69% और आर्ट्स का 75.61% था।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article