KEA KCET Result 2024, Karnatak CET Result 204 Today at kea.kar.nic.in: केसीईटी रिजल्ट 2024 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) की ओर से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) का रिजल्ट आज किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in औरcet.online.karnataka.gov.in से अपना रिजल्ट (Karnataka CET Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी केसीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
KEA KCET Result 2024 Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 18 अप्रैल, 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में लगभग 3.27 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि केसीईटी 2024 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत या 90 अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत या 80 अंक प्राप्त करना होगा।
KCET Result 2024 Time: आज इस समय जारी होगा रिजल्ट
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आज यानी 20 मई को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, केसीईटी रिजल्ट 2024 के सटीक समय की घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download KCET Result 2024
- सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर केसीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka CET Result 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा
केसीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फार्मेंसी में यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
