एजुकेशन

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्टर

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट के 2005 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 12 बजे से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

RVUNL Recruitment 2026 (Photo - AI)

RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी कंपनी (RVUNL) द्वारा जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के पदों के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, वह आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in/rrvunljun26/ पर जाकर खुद को रजिस्टर करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें। भर्ती प्रक्रिया से लेकर एलिजिबिलिटी, फीस और आयु सीमा तक की जानकारी लेख में विस्तृत तौर पर दी गई है।

कितने पदों पर निकली है भर्ती

राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी कंपनी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, 2005 जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल), जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें पदों का विवरण इस प्रकार है -

जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल)727
जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल)110
जूनियर इंजीनियर-I (सिविल)32
जूनियर अकाउंटेंट371
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II765

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त को शुरू हुई थी। रजिस्टर करने के लिए उम्मीदवारों को 20 दिन का समय दिया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 25 अगस्त है, उम्मीदवार रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन

- 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- जूनियर इंजीनियर-I पद के अनुसार, संबंधित इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- जूनियर अकाउंटेंट के लिए उम्मीदवार के पास कॉमर्स और उससे संबंधित डिग्री प्राप्त करने वाले आवेदन कर सकते हैं।

- जूनियर असिस्टेंट या कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बाद ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया

भर्ती की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करना होगा।

कैसे करें राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी कंपनी में भर्ती के लिए आवेदन

स्टेप 1 - भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ibpsreg.ibps.in/rrvunljun26/ पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए RVUNL JE भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब, नए पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और ईमेल, मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को डाउनलोड करें।

क्या है आवेदन शुल्क

बता दें कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच,एमबीसी, बीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

कब होगी भर्ती परीक्षा?

राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी कंपनी द्वारा जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट, और जूनियर असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद माना जा रहा है कि परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article