वायरल न्यूज़

Viral Video: बर्फ की सफेद चादर पर जवान ने बनाया 'बर्फानी शिवलिंग', देखकर आप भी कहेंगे- 'हर हर महादेव'

Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय जवान का एक बेहद भावुक और मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है। अत्यधिक ठंड और बर्फबारी के बीच जवान ने अपने हाथों से बर्फ का अलौकिक शिवलिंग तैयार किया और हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया।

Image

जवान ने बर्फ से बनाया शिवलिंग (तस्वीर साभार- @satya_fauji21)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं जो हमारा दिल जीत लेते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत का एक जांबाज जवान बर्फीली वादियों में देश की रक्षा के साथ-साथ अपनी अटूट भक्ति का उदाहरण पेश करता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर हर कोई जवान की तारीफ कर रहा है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछी हुई है और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ नजर आ रहे हैं। ऐसे कड़ाके के मौसम में जहां आम लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल होता है, वहां इस जवान ने बड़ी ही कुशलता और श्रद्धा से बर्फ को जोड़कर एक सुंदर और व्यवस्थित शिवलिंग का निर्माण किया। जवान ने बेहद बारीक नक्काशी के साथ बर्फ के इस शिवलिंग को अंतिम रूप दिया और पूरी श्रद्धा से हाथ जोड़कर भगवान शिव का नमन और पूजन किया। पृष्ठभूमि में बज रहे भक्ति गीत इस पल को और भी आध्यात्मिक व अलौकिक बना देते हैं। जिस तरह का वहां नजारा था उसने हर किसी को भावुक कर दिया। आप भी देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो...

    जवान की भक्ति

    इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। साथ ही इस जवान पर गर्व कर रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को satya_fauji21 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्श भी दे रहे हैं। कुछ लोग जवान के इस जज्बे और भक्ति की जमकर सराहना कर रहे हैं। तो कुछ लोग'हर हर महादेव' और 'जय हिंद' के नारे लगा रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article