एजुकेशन

Karnataka SSLC Supply Result 2024: कल इस समय जारी होगा कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक

Karnataka SSLC Supply Result 2024 Date and Time: कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

Karnataka SSLC Supply Result 2024

Karnataka SSLC Supply Result 2024 Date and Time: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से एसएसएलसी 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 10 जुलाई (KSEAB 10th Supply Result 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे होगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Karnataka SSLC Supply Result 2024: डाउनलोड करें मार्कशीट

कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 14 जून से 21 जून 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, कल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।

How to download Karnataka SSLC Supply Result 2024

  • कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Karnataka SSLC 10th Supply Result 2024: एसएसएलसी का पास प्रतिशत

कर्नाटक बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल 2024 तक किया गया था। इस साल परीक्षा में कुल 8.9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से छात्रों की संख्या 4.5 लाख और छात्राओं की संख्या 4.3 लाख थी। बता दें कि इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मई को जारी किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, 10वीं का पास प्रतिशत 73.40 फीसदी दर्ज किया गया था।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article