एजुकेशन

CUET UG Result 2024 Release Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब जारी होगा? exams.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG Result 2024 Release Date: एनटीए द्वारा सीयईटी यूजी एग्जाम का रिजल्ट और कट ऑफ जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2024 Release Date

CUET UG Result 2024 Release Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से अपना रिजल्ट (CUET UG Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET UG Result 2024 Release Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट में देरी

सीयूईटी यूजी एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 9 जुलाई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाना था। हालांकि, किसी वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई।

CUET UG Result 2024 Date and Time: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download CUET UG Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2024: मई में हुई थी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 29 मई 2024 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में किया गया। यह परीक्षा देश और विदेश के कुल 379 शहरों में हुई, जिसमें लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article