एजुकेशन

Karnataka SSLC 2 Result 2025: जारी हो गया कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Karnataka SSLC 2 Result 2025 OUT: कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे कर्नाटक कक्षा 10 सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम देखने के लिए karresults.nic.in पर जा सकते हैं।

Image

कर्नाटक बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट

Karnataka SSLC 2 Result 2025 Declared: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने आज 13 जून, 2025 को कर्नाटक एसएसएलसी 2 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे कर्नाटक कक्षा 10 सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम देखने के लिए karresults.nic.in पर जा सकते हैं या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी Karnataka SSLC 2 Result 2025 Online Check कर सकते हैं।

इस वर्ष, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2 का आयोजन 26 मई से 2 जून, 2025 तक किया गया था। कक्षा 10 परीक्षा 2 की शुरुआत प्रथम भाषा के पेपर से हुई और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, ANSI 'C' में प्रोग्रामिंग और अर्थशास्त्र के तत्वों के साथ समाप्त हुई। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी - सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक।

Karnataka SSLC 2 Result 2025 Online Check करने का क्या है तरीका

जो उम्मीदवार कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

1. आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, Karnataka SSLC 2 Result 2025 Link पर क्लिक करें।

3. लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर आया अपना परिणाम देखें।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।

रिजल्ट देखने के लिए आपको क्रेडिंशियल के रूप में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article