एजुकेशन

KSET 2024 Answer Key: जारी हुई कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Karnataka KSET 2024 Answer Key Link: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए ने कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा, केएसईटी आंसर की cetonline.karnataka.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

कर्नाटक केएसईटी 2024 उत्तर कुंजी

Karnataka KSET 2024 Answer Key PDF Download: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए ने कर्नाटक राज्य पात्रता परीक्षा, केएसईटी आंसर की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार संभावित रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं, केईए ने यह आंसर की cetonline.karnataka.gov.in पर जारी की है, हालांकि उम्मीदवार आधिकारिक साइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार 7 फरवरी, 2024 तक Karnataka KSET 2024 Answer Key के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए, अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम (Karnataka KSET 2024 Final Answer Key and Result) जारी किया जाएगा। कर्नाटक केएसईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां केवल ऑफलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार्य हैं।

आपत्ति के लिए शुल्क

प्रत्येक आपत्ति के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ 300 रुपये का भुगतान करना होगा।

कर्नाटक केएसईटी 2024: आंसर की ऐसे करें चेक - Karnataka KSET 2024 Answer Key How to Check

केएसईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।

मुखपृष्ठ पर, कर्नाटक केएसईटी आंसर की सेक्शन देखें।

अगले चरण में परीक्षा के अनुरूप विषय का चयन करें।

Karnataka KSET 2024 Answer Key Download करें, इसका प्रिंटआउट ले लें

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

Karnataka KSET 2024 Exam दो सत्रों में आयोजित किया गया - पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक (पेपर I) और दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक (पेपर II) आयोजित किया गया था। केएसईटी पेपर 1 में 50 प्रश्न होते हैं और 100 अंक होते हैं जबकि पेपर 2 में 100 प्रश्न होते हैं और 200 अंक होते हैं। ध्यान रहे कि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article