MPESB MP Police Constable Driver Recruitment 2026 Apply Online: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 800 और कांस्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स पुरुश के कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 को आवेदन की शुरुआत हुई थी।
MP Police Constable Driver Recruitment 2026: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 15 अक्टूबर 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर 2026
- आवेदन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि - 3 नवंबर 2026
- एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की शुरुआत - 4 जनवरी 2026
MPESB MP Police Constable Driver Qualification: कौन कर सकता है अप्लाई
एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। जबकि एसटी कैटेगिरी के लिए योग्यता 8वीं पास है। इसके अलावा हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेमी होनी जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बिहार ऑडिटर मेन्स परीक्षा के लिए आज 29 अक्टूबर से करें आवदेन, मुख्य परीक्षा में 3 सब्जेक्ट्स
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर MP Police Constable Driver Recruitment 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपने MPESB पोर्टल पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं कराया है, तो पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।
- अपनी प्रोफाइल लॉगिन करके आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
- अपना ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करें।
- भरे गए फॉर्म को एक बार फिर से चेक करें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
MPESB MP Police Constable Recruitment 2026: Apply Online
MPESB MP Police Constable Recruitment 2026 PDF: Check Here
एमपीईएसबी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
