एजुकेशन

बिहार ऑडिटर मेन्स परीक्षा के लिए आज 29 अक्टूबर से करें आवदेन, मुख्य परीक्षा में 3 सब्जेक्ट्स

BPSC Bihar Auditor Mains Application Form 2026, Sarkari Naukri 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर मेन्स एग्जाम के लिए आज यानी 29 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 है।

Image

हार ऑडिटर मेन्स परीक्षा के लिए आज से करें आवदेन (PC: BPSC Official Website)

BPSC Bihar Auditor Mains Application Form 2026, Sarkari Naukri 2026: बीपीएससी ऑडिटर के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Auditor Mains Online Form 2026) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग आज यानी 29 अक्टूबर 2026 से ऑडिटर मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन शुरू करने जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इस बात की जानकारी बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग, बिहार के अंतर्गत ऑडिटर (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) के कुल 102 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए मुख्य लिखित परीक्षा के आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत 5 जुलाई 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए कुल 1,248 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Auditor Mains Online Form 2026: बीपीएससी ऑडिटर मेन्स में तीन सब्जेक्ट्स

बीपीएससी ऑडिटर मेन्स एग्जाम में कुल तीन विषयों की परीक्षा होगी। इसमें दो अनिवार्य विषय और एक ऑप्शनल सब्जेक्ट्स शामिल है। सभी पेपर विषयपरक यानी लिखित उत्तर देने वाले होंगे। यहां सामान्य हिंदी का पेपर 100 मार्क्स का होगा। इसके लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सामान्य अध्ययन के दो पेपर होंगे, जिनमें प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे और 300 मार्क्स का होगा।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को ऑप्शनल सब्जेक्ट्स में से किसी एक का चयन करना अनिवार्य है। इसके लिए कमर्शियल, इकोनॉमिक्स और मैथ्स में से कोई एक विषय चुन सकते हैं। वैकल्पिक विषय का केवल एक पेपर होगा, जिसकी अवधि 3 घंटे और पूर्णांक 300 अंक निर्धारित हैं।

BPSC Bihar Auditor Mains Online Form 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Auditor Mains Exam 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बीपीएससी ऑडिटर के लिखित परीक्षा में प्राप्तांक और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर आयोग फाइनल सेलेक्शन के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Auditor Mains Documents: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

  1. मैट्रिक प्रमाण पत्र
  2. ग्रेजुएशन डिग्री
  3. ग्रेजुएशन के अंक
  4. MBA/CA/ICWA/CS की डिग्री या सर्टिफिकेट
  5. पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
  6. एससी एसटी सर्टिफिकेट
  7. दिव्यांगता का वैलिड सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)
  8. स्वतंत्रता सेनानी के वंशज होने का प्रमाण पत्र
  9. सरकारी सेवक के लिए प्रमाण पत्र
  10. भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र
  11. अनापत्ति प्रमाण पत्र
  12. फोटोयुक्त पहचान पत्र
  13. पासपोर्ट साइज फोटो
  14. ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी

बीपीएससी ऑडिटर मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article