RBI Pharmacist Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और फार्मास्युटिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों को बता दें कि फार्मासिस्ट (Pharmacist) के कुल 22 पदों पर कॉट्रैक्टूअल के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें ताकि वह इस भर्ती में हिस्सा ले सकें। बता दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। यदि आपके पास संबंधित शैक्षणिक अर्हता और अनुभव है, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत आवेदन पूरा कर लें। आवेदन प्रक्रिया और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीचे दी गई है।
RBI Pharmacist Bharti 2026 मुख्य हाइलाइट्स
| पद का नाम | फार्मासिस्ट (कॉन्ट्रैक्ट) |
| कुल पदों की संख्या | 22 पद |
| संस्थान का नाम | भारतीय रिजर्व बैंक |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | rbi.org.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - राजस्थान सेकेंड ग्रेड गणित विषय का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स से करें चेक
क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से डी.फार्मा या बी.फार्मा की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी का फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) या संबंधित राज्य की फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत फार्मासिस्ट होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों के पास किसी अस्पताल या क्लिनिक में फार्मासिस्ट के रूप में कार्य करने का न्यूनतम अनुभव होना चाहिए (विस्तृत अनुभव अवधि हेतु आधिकारिक अधिसूचना देखें)।
- प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार और मैट्रिक स्तर के शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाए।
स्टेप 2 - होमपेज के नीचे दिए गए 'Opportunities@RBI' या 'Vacancies' सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - "Recruitment for the post of Pharmacist on Contract Basis - 2026" विज्ञापन लिंक का चयन करें।
स्टेप 4 - अधिसूचना में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्धारित प्रारूप (Application Format) को डाउनलोड करें।
स्टेप 5 - फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
स्टेप 6 - मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-Attested) कॉपियां संलग्न कर निर्धारित माध्यम (डाक/ईमेल/हैंड डिलीवरी) द्वारा अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 से पहले संबंधित बैंक कार्यालय तक पहुंचाएं।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता
मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय,
शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट,
मुंबई – 400001
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन पत्र के साथ अपनी डी.फार्मा/बी.फार्मा की मार्कशीट, फार्मेसी काउंसिल पंजीकरण प्रमाणपत्र और अनुभव प्रमाणपत्र की स्पष्ट प्रतियां ही भेजें। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है, जिसके तहत प्रति घंटे/प्रति कार्यदिवस के हिसाब से निश्चित मानदेय प्रदान किया जाता है। भविष्य में नियमितीकरण का दावा नहीं किया जा सकता। 3 नवंबर 2026 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें।
