एजुकेशन

के जे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने शुरू किया नया MBA प्रोग्राम, तैयार होंगे बेहतरीन बिजनेस लीडर्स

के जे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने भविष्य के भारत के बिजनेस लीडर्स को तैयार करने के लिए कार्यरत पेशेवरों के लिए MBA प्रोग्राम के छठे बैच की शुरुआत की। यह 15 माह का ऑनलाइन कार्यक्रम है, जानें इसके बारे में

Image

के जे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने शुरू किया नया MBA प्रोग्राम

सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रतिष्ठित बी-स्कूल, के जे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (KJSIM) ने कार्यरत पेशेवरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए अपने प्रमुख 'एमबीए फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स' कार्यक्रम के छठे बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा की है। यह 15 माह का ऑनलाइन कार्यक्रम मध्य-कैरियर पेशेवरों को आज के प्रतिस्पर्धी और बदलते व्यावसायिक परिवेश में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रबंधकीय और नेतृत्व कौशल से सुसज्जित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस कार्यक्रम को देशभर के विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक स्थानों से 3 से लेकर 15 वर्ष या उससे अधिक के अनुभव वाले पेशेवरों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

बड़ी संख्या में हो रहा नामांकन

बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI), हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और मार्केटिंग, आईटी/आईटीईएस जैसे क्षेत्रों से प्रतिभागी बड़ी संख्या में नामांकन कर रहे हैं। यह एक ऐसा कार्यक्रम होगा, जो एकीकृत शिक्षण अनुभ देगा। ये सैद्धांतिक समझ को वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग के साथ जोड़ेगा।

नए बैच का शुभारंभ

इस नए बैच का शुभारंभ उस समय हो रहा है जब भारतीय कार्यबल में अनुकूलनीय, भविष्य के लिए तैयार नेताओं की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, रोजगार क्षमता स्तर 51.25% तक पहुंच गया है, फिर भी प्रबंधकीय कुशलता, निर्णय लेने और प्रभावी संचार जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं में कमी बनी हुई है। इस चिंता को और भी बढ़ाते हुए, हाल ही में McKinsey ग्लोबल सर्वे ऑन रिस्किलिंग 2023 में यह सामने आया कि 65% से अधिक भारतीय कार्यकारी मध्य-प्रबंधन में महत्वपूर्ण कौशल की कमी को स्वीकार करते हैं। अपने उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रम के माध्यम से, यह कार्यकारी MBA इन खामियों को दूर करते हुए Finance, Data Science, Artificial Intelligence, Marketing, Strategy, और Operations जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करेगा।

टाइम्सप्रो के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिया गया यह कार्यक्रम छात्रों को लाइव कक्षाओं, केस-आधारित चर्चाओं और परियोजना-प्रेरित शिक्षा में भाग लेने की सुविधा प्रदान करता है। हार्वर्ड केस स्टडीज, ब्लूमबर्ग लैब सिमुलेशंस और एक इमर्सिव कैंपस मॉड्यूल से समर्थित, यह कार्यक्रम एक समग्र लर्निंग अनुभव सुनिश्चित करता है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article