एजुकेशन

July School Holiday: जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें राज्यों के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2026, 03:57 PM IST

July School Holiday: समर वेकेशन के बाद स्कूलों खुले हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन छात्र और उनके अभिभावक जुलाई महीने की छुट्टियां चेक कर रहे हैं कि इस महीने किस-किस दिन स्कूल बंद रहेंगे। आइए जानते हैं -

Image

July School Holiday: जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें राज्यों के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट

July School Holiday: भारत भर में गर्मियों की लंबी छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूल अब दोबारा खुल चुके हैं। स्कूल शुरू हुए ही हैं कि अब छात्र और अभिभावक की नजर जुलाई 2026 के अवकाश कैलेंडर (School Holidays) पर टिकी हुई है। छुट्टियां ऐसी चीज है, जितनी मिले उतनी कम है। अक्सर देखा है कि अन्य दिनों की तुलना में जुलाई के महीने में न के बराबर छुट्टियां होती है। आपको बताते कि इस महीने में पूरे देश के लिए कोई भी राष्ट्रीय सार्वजनिक अवकाश (National Holiday) निर्धारित नहीं है। लेकिन बावजूद इसके देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों, महापुरुषों के शहादत दिवस और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।

जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

राष्ट्रीय अवकाश न होने के कारण जुलाई महीने की छुट्टियां पूरी तरह से राज्य सरकारों की प्रशासनिक सूचनाओं और स्थानीय उत्सवों पर निर्भर करती हैं, जो इस प्रकार है -

16 जुलाई 2026

रथ यात्रा के पावन अवसर पर मुख्य रूप से ओडिशा, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में स्कूल बंद रहने की संभावना है। हालांकि, यह छुट्टी सभी निजी या सरकारी स्कूलों के लिए अनिवार्य नहीं होती। इसी दिन हिमाचल प्रदेश में भी पारंपरिक 'हरेला' त्यौहार के कारण स्थानीय अधिसूचना के आधार पर स्कूल बंद रह सकते हैं।

29 जुलाई 2026

29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की जा सकती है। वहीं, कुछ विद्यालयों में अवकाश रखने के बजाय शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं।

स्वतंत्रता सेनानी की याद में अवकाश

31 जुलाई 2026 को शहीद उधम सिंह शहादत दिवस होता है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अहम योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर पंजाब और हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्रों में 31 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रह सकती है।

साप्ताहिक रविवार की छुट्टियां

त्योहारों के अलावा, हर महीने की तरह जुलाई 2026 में भी देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे। इस महीने कुल 4 रविवार हैं।

5 जुलाई 2026

12 जुलाई 2026

19 जुलाई 2026

26 जुलाई 2026

अभिभावकों और छात्रों को सलाह है कि त्योहारों से जुड़ी स्थानीय छुट्टियों की सटीक जानकारी के लिए वह संबंधित स्कूलों में संपर्क करें। स्कूल द्वारा उन्हें छुट्टियों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। जिससे स्कूल बंद रहेंगे या खुले, वह इस दुविधा में फंसे नहीं रहेंगे।

End of Article