JPSC ACF Admit Card 2025 Released: बड़ी खबर! झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ACF परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे नीचे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक के अलावा आधिकारिक वेबसाइट - jpsc.gov.in से अपने JPSC ACF Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और अपने हॉल टिकट की जांच करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और उस ईमेल पते पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
JPSC ACF Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
JPSC ACF हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका देखें:
चरण 1: JPSC ACF Admit Card 2025 Website- jpsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: JPSC ACF Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग इन करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और उस ईमेल पते पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
चरण 4: लॉग इन करने के बाद, आप अपना हॉल टिकट देख पाएंगे।
एडमिट कार्ड में इन जानकारी को क्रॉस चेक करना न भूलें
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और हस्ताक्षर जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरण सही और त्रुटि रहित हैं। यदि कोई वर्तनी की गलती है, तो JPSC अधिकारियों से संपर्क करने की जरूरत है।
JPSC ACF Exam 2025 Date
इस वर्ष, JPSC ACF Exam का आयोजन 13 जुलाई, 2025 को झारखंड राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। ध्यान रहे, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड दिखाए बिना परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए परीक्षा हॉल में हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है।
