JoSAA Counselling 2026: भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलने का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों की नजरे जोसा काउंसलिंग 2026 की दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर टिकी हुई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों परिणाम जारी होने के बाद आसान स्टेप को फॉलो कर अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।
आज किस समय जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी द्वारा दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून 2026 यानी आज शाम में 5 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसमें उन्हें पता चलेगा कि उन्हें कौन सा संस्थान अलॉट हुआ है और इंजीनियरिंग की किस ब्रांच में सीट मिली है। सीट मिलने के बाद उम्मीदवार इसे स्वीकार कर सकते हैं या फिर फ्लोट और स्लाइड के ऑप्शन का चयन भी कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Odisha की सबसे लंबी नदी कौन सी है? रेलवे और OPSC में पूछा जाता है यह सवाल
सीट मिलने के बाद क्या करें?
अगर आपको सीट मिल जाती है, तो उसके साथ आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे - फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड। आइए आपको इन तीनों का मतलब बताएं।
फ्रिज - फ्रिज को आप लॉक की समझ सकते हैं। इस ऑप्शन का अर्थ है कि आप अपनी सीट और कोर्स से संतुष्ट है और उसी में एडमिशन लेना चाहते हैं। फ्रिज करने के बाद उम्मीदवार को अलॉट संस्थान में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करनी है और फीस जमा करनी है।
फ्लोट- फ्लोट का अर्थ है आगे बढ़ना। काउंसलिंग के दौरान मिली सीट को उम्मीदवार फ्लोट के माध्यम से सुरक्षित रखते हुए अगले राउंड में बेहतर विकल्प के लिए जा सकता है। लेकिन उन्हें सीट को सुरक्षित करने के लिए एक छोटी सी फीस का भुगतान करना होगा।
स्लाइड - स्लाइड का अर्थ यहां यह है कि उम्मीदवार कॉलेज से संतुष्ट है, लेकिन कोर्स या ब्रांच से नहीं। वह उसी कॉलेज के भीतर एक बेहतर विकल्प का चाहते हैं, जिसके लिए वह स्लाईड का ऑप्शन का चयन करेंगे।
सीट अलॉट होने के बाद यह दस्तावेज हैं जरूरी
दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है और वह इस पर एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें कई दस्तावेजों की जरूरत होगी। दस्तावेज इस प्रकार है -
- JEE Main और JEE Advanced का एडमिट कार्ड
- कैटगरी प्रमाण पत्र
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- आयु प्रमाण पत्र
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- 10वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फोटो आईडी कार्ड
- कैंसिल चेक या पासबुक की कॉपी
- सीट स्वीकृति शुल्क रसीद
- जोसा सीट अलॉटमेंट लेटर
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -SSC CGL परीक्षा में पहली बार लागू हुई 'सेक्शनल टाइमिंग'; अब हर सेक्शन के लिए मिलेगा सिर्फ तय समय
जोसा काउंसलिंग के जरिए कितनी सीटों पर होगा एडमिशन
जोसा काउंसलिंग के माध्यम से देश के प्रमुख संस्थानों, जिसमें आईआईटी (IIT - 18,951 सीटें), एनआईटी (NIT 25,162 सीटें), आईआईआईटी और आईआईएससी (IIIT or IISC - 11,582 सीटें), जीएफटीआई (GFTI - 11,692 सीटें) में कुल 67,323 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
