एजुकेशन

झारखंड में बीटेक बीई दाखिले की काउंसलिंग 6 जुलाई से, JEE स्कोर पर होगा एडमिशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा JEE मेंस स्कोर पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। एडमिशन प्रक्रिया 4 राउंड में जेईई मेंस सेकोर के पर होगी।

Image

JEE स्कोर पर झारखंड में बीटेक बीई दाखिले की काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू (Photo - AI)

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से बीई-बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार बोर्ड कुल चार राउंड में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करने जा रहा है, जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे तय समय-सारणी के अनुसार अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए पंजीकरण और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। एडमिशन JEE स्कोर के आधार पर होगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीच विस्तृत रूप में दी गई है।

पहले से शामिल छात्रों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं

आयोग के नियम के अनुसार, काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का नाम पहले ही राज्य मेरिट सूची में शामिल हो चुका है, उन्हें अगले किसी भी चरण के लिए दोबारा नया आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों का चयन किसी भी राउंड में हो जाता है, उन्हें दी गई समय सीमा के भीतर अपने ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स को ले जाकर संबंधित संस्थान में दाखिला लेना अनिवार्य होगा।

काउंसिलिंग शुल्क और सुरक्षा जमा राशि

इस साल बोर्ड ने आंशिक प्रवेश शुल्क के स्थान पर सुरक्षा जमा राशि लेने का फैसला किया है, जो अंतिम काउंसलिंग के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए शुल्क का ब्यौरा इस प्रकार है -

- सामान्य, EWS, BC-1 और BC-2 वर्ग के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क 500 रुपये, 400 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 5,000 रुपये सुरक्षा जमा राशि देनी होगी.

- SC, ST और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी को 250 रुपये पंजीकरण शुल्क, 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 2,000 रुपये सुरक्षा जमा राशि निर्धारित की गई है।

- BC/EWS वर्ग के लिए सुरक्षा राशि 3,500 रुपये तय की गई है।

प्रथम राउंड काउंसिलिंग का शेड्यूल

प्रथम चरण की राज्य मेरिट सूची5 जुलाई
चॉइस फिलिंग की अवधि6 जुलाई से 9 जुलाई 2026
भरी गई चॉइस में सुधार10 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र12 जुलाई से 17 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन13 जुलाई से 17 जुलाई 2026

दूसरे राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल

नए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन17.07.2026 से 19.07.2026
रिक्त सीटों के मैट्रिक्स का प्रदर्शन18.07.2026
दूसरे राउंड के लिए राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन20.07.2026
चॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि20.07.2026
चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि22.07.2026 (शाम 06:00 बजे तक)
भरी गई चॉइस में सुधार22.07.2026 (शाम 06:00 बजे के बाद से रात 12:00 बजे तक)
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी करना24.07.2026 से 29.07.2026
प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश25.07.2026 से 29.07.2026

तृतीय राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग

नए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन29.07.2026 से 31.07.2026
रिक्त सीटों के मैट्रिक्स का प्रदर्शन30.07.2026
तीसरे राउंड के लिए राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन01.08.2026
चॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि01.08.2026
चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि02.08.2026 (शाम 06:00 बजे तक)
भरी गई चॉइस में सुधार02.08.2026 (शाम 06:00 बजे के बाद से रात 12:00 बजे तक)
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी करना03.08.2026 से 06.08.2026
प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश04.08.2026 से 06.08.2026

चतुर्थ राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग

नए उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन06.08.2026 से 07.08.2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
रिक्त सीटों के मैट्रिक्स का प्रदर्शन07.08.2026 (शाम 06:00 बजे तक)
चौथे राउंड के लिए राज्य मेरिट सूची का प्रकाशन08.08.2026
चॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि08.08.2026
चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि09.08.2026 (शाम 06:00 बजे तक)
भरी गई चॉइस में सुधार09.08.2026 (शाम 06:01 बजे से रात 09:00 बजे तक)
प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी करना10.08.2026 से 11.08.2026
प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश10.08.2026 से 11.08.2026

ऊपर दिए गए राउंड में झारखंड के विभिन्न कॉलेज में बीई और बीटेक कोर्स में उपलब्ध सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article