DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंडर-ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) का दूसरा चरण आज यानी 3 जुलाई से आधिकारिक तौर पर शुरू होने जा रहा है, जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण का पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे ही इस चरण में भाग लेकर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि यह पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक संचालित की जाएगी।
सब्जेक्ट मैपिंग और प्रेफरेंस ऑर्डर है जरूरी
डीयू इस साल 73 अंडरग्रेजुएट कोर्स और बीए के 150 विषय संयोजनों में प्रवेश की सुविधा दे रहा है। दूसरे चरण में प्रवेश करते ही छात्रों को सबसे पहले अपनी कक्षा 12वीं के विषयों का सीयूईटी (CUET UG 2026) के विषयों के साथ मिलान यानी सब्जेक्ट मैपिंग करना होगा। विश्वविद्यालय का नियम है कि छात्र ने उसी विषय में सीयूईटी दिया हो, जिसे उसने 12वीं में पास किया है।
सब्जेक्ट मैपिंग के बाद छात्र अपनी पात्रता के अनुसार कॉलेज और कोर्स के जितने चाहें उतने कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। लेकिन इसके साथ उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना प्रेफरेंस ऑर्डर बहुत सोच-समझकर तय करें, क्योंकि इसी के आधार पर सीटें आवंटित होंगी। अंतिम तिथि तक अपनी पसंद को सेव करना न भूलें, क्योंकि इसके बाद यह ऑटो लॉक हो जाएगी और इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन जल्द, प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी फ्री कोचिंग
दूसरे राउंड का शेड्यूल
दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट: डीयू द्वारा 25 जुलाई को दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएगी।
सीट स्वीकृति और कॉलेज वेरिफिकेशन: उम्मीदवार 26 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकते हैं, जिसके बाद 25 से 27 जुलाई तक कॉलेज आवेदनों की जांच कर उन्हें स्वीकृति देंगे।
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: दूसरे राउंड के तहत फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई तय की गई है। इसके बाद सीटें खाली रहने पर तीसरी लिस्ट भी जारी हो सकती है।
पहले राउंड के अलॉटमेंट
बता दें कि पहले राउंड के लिए उम्मीदवारों के लिए 12 जुलाई (शाम 5 बजे) को डीयू सिम्युलेटेड रैंक जारी की जाएगी। इसके बाद छात्र 13 जुलाई की शाम 4:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे। उसके बाद पहली सीट 16 जुलाई को जारी की जाएगी। जिसके बाद उसे स्वीकार करने के बाद एडमिशन के लिए फीस का भुगतान किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- JPSC PCS Prelims Result 2025 Out: झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट jpsc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें पीडीएफ डाउनलोड
अपग्रेड और फ्रीज का विकल्प
सीट मिलने और फीस जमा करने के बाद छात्रों को 'अपग्रेड' या 'फ्रीज' का विकल्प चुनना होगा. अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले छात्र अगले राउंड के लिए अपनी उच्च प्राथमिकताओं के क्रम को बदल सकते हैं. पहले दौर के छात्र 21 जुलाई की रात 11:59 बजे तक और दूसरे दौर के छात्र 28 जुलाई की रात 11:59 बजे तक अपने प्रेफरेंस में बदलाव कर पाएंगे.
जानिए कब से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 जारी किया गया है, जिसके अनुसार, सेमस्ट 1, 3, 5 और 7 की क्लास 28 जुलाई से शुरू हो जाएगी। 27 जुलाई को वेकेशन खत्म होने के तुरंत बाद से कॉलेज छात्रों से रौनक हो जाएगा।
