एजुकेशन

JPSC PCS Prelims Result 2025 Out: झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट jpsc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें पीडीएफ डाउनलोड

JPSC PCS Prelims Result 2025 Out: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हुई पीसीएस परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट jpsc.gov.in से डानलोड कर सकते हैं।

Image

JPSC PCS Prelims Result 2025 Out

JPSC PCS Prelims Result 2025 Out: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा कंबाइंड सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ में अपने रोल नंबर और नाम के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।

कब हुई थी जेपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा?

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया गया था, जिसके कुछ दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उस पर आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्राप्त आपत्ति की समीक्षा के बाद आयोग द्वारा रिजल्ट की घोषणा की गई।

JPSC PCS Prelims Result 2025 कैसे करें चेक?

स्टेप 1 - पीसीएस रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए JPSC PCS Prelims Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ खुलेगी।

स्टेप 4 - उम्मीदवार Ctrl+F का बटन दबाएं और अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर सर्च करें।

स्टेप 5 - रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

मुख्य परीक्षा के लिए कब से शुरू होगा आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अब इसमें सफल हुए उम्मीदवारों मुख्य परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। जेपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 3 जुलाई यानी आज से लेकर 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

कब होगी पीसीएस मेंस परीक्षा?

जेपीएससी द्वारा पीसीएस मेंस परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई, 19 जुलाई और 20 जुलाई को दो शिफ्ट में किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर एक 1 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 18 जुलाई को पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा, 19 जुलाई को पेपर 3 और पेपर 4 और 20 जुलाई को पेपर 5 और पेपर 6 का आयोजन किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article