JEECUP UP Polytechnic Result 2025, Sarakari Result 2025 On
JEECUP UP Polytechnic Result 2025
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक) की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। काउंसलिंग के आधार पर अलग अलग संस्थानों में एडमिशन के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। यहां अभ्यर्थियों 250 रुपये काउंसलिंग फीस जमा करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check UP Polytechnic Result 2025
- सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEECUP UP Polytechnic Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Polytechnic Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
JEECUP UP Polytechnic Result: यहां देखें संभावित कटऑफ मार्क्स
- अनारक्षित वर्ग (General Category) - 74-79
- ओबीसी (OBC) - 72-74
- अनुसूचित जाति (SC) - 65-69
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 60-62
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 70-72
JEECUP Result 2025 Download: कंप्यूटर आधारित परीक्षा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश सीबीडी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इस परीक्षी की कुल अवधि करीब 2 घंटे 30 मिनट होती है। यहां बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 400 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही कोई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता है। प्रत्येक सही उत्तर के 4 मार्क्स दिए जाते हैं।
