एजुकेशन

JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड-1 काउंसलिंग प्रक्रिया आज शुरू, यहां जानें चॉइस फिलिंग और लास्ट डेट

JEECUP Counselling 2026: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 1 की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

JEECUP Counselling 2026

JEECUP Counselling 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बड़ी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए राउंड-1 की काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 25 जून 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसमें उन्हें अपने पसंदीदा विषय और कॉलेज को चुनना है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

पहले राउंड के लिए कब तक कर सकते हैं चॉइस फिल

उम्मीदवारों को बता दें कि पहले राउंड के लिए अपनी पसंद के विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की उम्मीदवारों के पास 30 जून 2026 तक का तय समय है। इसके बाद उन्हें दूसरे राउंड का इंतजार करना पड़ेगा।

इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कोर्सेज के लिए होगी काउंसलिंग

जईईसीयूपी काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि वर्तमान में यह प्रक्रिया केवल इंजीनियरिंग और विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। फार्मेसी कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से बाद में जारी किया जाएगा।

कब आएगा पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

आधिकारिक तौर पर जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। इसमें जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित होंगी, उनके पास 'फ्रीज' या 'फ्लोट' का विकल्प होगा, जिसका उन्हें चयन करना होगा। इसके बाद, चयनित छात्रों को 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 के बीच अपने निर्धारित जिला सहायता केंद्रों पर जाकर दस्तावेज सत्याप कराना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसके अलावा, जो छात्र पहले राउंड में मिली सीट को छोड़ना चाहते हैं, वे 6 जुलाई को ही सीट वापसी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

सीट अलॉटमेंट राउंड 2 और 3 का शेड्यूल

राउंड 2
फ्लोट विकल्प वाले उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग/संशोधन7 से 9 जुलाई 2026
राउंड-2 सीट अलॉटमेंट10 जुलाई 2026
सीट स्वीकृति व काउंसलिंग शुल्क जमा11 से 13 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन11 से 14 जुलाई 2026
सीट वापसी15 जुलाई 2026
राउंड 3
चॉइस फिलिंग/संशोधन16 से 17 जुलाई 2026
राउंड-3 सीट अलॉटमेंट20 जुलाई 2026
सीट स्वीकृति व काउंसलिंग शुल्क जमा21 से 23 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन21 से 24 जुलाई 2026
सीट वापसी25 जुलाई 2026
कक्षाओं का शुभारंभ1 अगस्त 2026

काउंसलिंग के लिए ऐसे करें चॉइस फिलिंग

स्टेप 1: सबसे पहले जीकप (JEECUP) के आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर अपनी 'आवेदन संख्या' (Application Number) या लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 3: इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेजों और डिप्लोमा कोर्सेज की सूची का चयन करें।

स्टेप 4: ध्यान रखें कि एडमिशन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा विकल्पों को भरें।

स्टेप 5: अंत में चुने गए विकल्पों को सेव करें और अंतिम तिथि (30 जून) से पहले अपनी चॉइस को लॉक करना न भूलें।

इन स्टेप को फॉलो कर उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article