एजुकेशन

JEECUP Counselling 2025: UP JEE पॉलिटेक्निक राउंड 1 परीक्षा का ​परिणाम आज इस साइट पर, जानें कैसे करें चेक

JEECUP Round 1 Seat Allotment 2025 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज UP JEE पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कोर्स के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Image

जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम

JEECUP Round 1 Seat Allotment 2025 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज, 3 जुलाई, 2025 को UP JEE पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कोर्स के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 4 से 6 जुलाई, 2025 के बीच ऑप्शन को फ्रीज/फ्लोट कर सकेंगे और सिक्योरिटी + काउंसलिंग फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

JEECUP Counseling 2025 Schedule JEECUP Round 1 Seat Allotment 2025 की जांच कैसे करें?

उम्मीदवार आवंटन स्थिति की जांच करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jeecup.admissions.nic.in

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध 1 राउंड सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: आवेदन संख्या और पासवर्ड सबमिट करें

चरण 4: JEECUP 1 राउंड सीट आवंटन 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा

चरण 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें

Documents Required for JEECUP Counselling 2025: देखें आवश्यक दस्तावेज क्या है?

उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • JEECUP एडमिट कार्ड
  • JEECUP रैंक कार्ड 2025
  • JEECUP काउंसलिंग आवंटन पत्र
  • योग्यता परीक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • प्रवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दो तस्वीरें
  • निवास प्रमाण पत्र
  • उपर्युक्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट

ध्यान दें, राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की तारीख 9 से 11 जुलाई, 2025 और राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की तिथि 12 जुलाई, 2025 है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article