Jee Mains Session 2 Registration 2024 Form: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए जेईई मेंस सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार केवल 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा, हालांकि डायरेक्ट लिंक यहां भी दिया गया है। जानें कब है जेईई मेंस सेशन 2 परीक्षा 2024 (Jee Mains Session 2 Exam) व कब तक आएंगे एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है और अप्रैल सत्र के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, उन्हें अपने पिछले आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना आवश्यक है। उम्मीदवार पेपर, परीक्षा का माध्यम, पात्रता का राज्य कोड, सत्र 2 के लिए शहर, शैक्षिक योग्यता विवरण चुन सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
वे उम्मीदवार जो जनवरी सत्र में उपस्थित नहीं हुए हैं, लेकिन अप्रैल सत्र में उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें दिए गए कार्यक्रम के अनुसार नए सिरे से आवेदन करना होगा।
उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं है। एक से अधिक आवेदन संख्या वाले किसी भी उम्मीदवार को यूएफएम (अनुचित साधन) माना जाएगा, भले ही बाद में ऐसा पाया जाए, और उस उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेईई मेन्स सत्र 2 पंजीकरण 2024 - आवेदन कैसे करें? - Jee Mains Session 2 Step to Registration
- आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.ac.in पर जाएं
- “जेईई (मेन) 2024: सत्र-2 के लिए पंजीकरण और लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें” चुनें।
- होमपेज पर रजिस्टर करें और फॉर्म (
Jee Mains Session 2 Form ) भरें। - दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
कब है जेईई (मेन) 2024: सत्र-2 परीक्षा
Jee Mains Session 2 Exam Date :- जेईई (मेन) 2024 सत्र-2 परीक्षा 4 अप्रैल, 2024 से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। रही बात एडमिट कार्ड (Jee Mains Session 2 Admit Card) की तो परीक्षा से एक सप्ताह पहले इन एडमिट कार्ड को जारी कर दिया जाएगा।
