एजुकेशन

JEE Mains 2024: जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

JEE Mains 2024, JEE Mains Session 2 Exam 2024: जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। अभ्यर्थी jeemain.nta.ac.in पर 2 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

JEE Mains 2024

JEE Mains 2024, JEE Mains Session 2 Exam 2024: जेईई मेन्स एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम 2024 (JEE Mains Session 2 Exam 2024) के लिए आवेदन नहीं किया है, वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर कल यानी 2 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

JEE Mains Session 2 Exam 2024: अप्रैल में होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply for JEE Mains Session 2 Exam 2024

  • जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

NTA JEE Mains 2024: कितना देना होगा शुल्क

जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम के लिए अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article