टेक एंड गैजेट्स

वनप्लस भारत में लेकर आया तगड़ा स्मार्टफोन, 16GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, जानें कीमत

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। OnePlus 13s में आपको प्रीमियम सेगमेंट के फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें आपको फ्लैगशिप कैमरा सेटअप और हाई परफॉर्मिंग चिपसेट मिलने वाला है।

Image

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं और कंपनी का एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s है जिसमें आपको पावरफुल फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसमें आपको 16GB तक की बड़ी रैम का सपोर्ट मिलने वाला है।

OnePlus 13s मल्टी टास्किंग से लेकर डेली रूटीन वर्क और गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें कंपनी ने हाई परफॉर्मिंग चिपसेट का भी सपोर्ट दिया है। आइए आपको इसकी कीमत, वेरिएंट और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

OnePlus 13s 16GB की कीमत

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। OnePlus 13s के नए 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹68,999 रखी गई है। यह फोन Black Velvet और Green Silk रंगों में उपलब्ध होगा।

वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹54,999 है। इस वेरिएंट में Black Velvet और Green Silk के अलावा Pink Satin कलर का विकल्प भी मिलता है। 12GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत ₹59,999 रखी गई है।

OnePlus 13s में मिलते हैं ये फीचर्स

OnePlus 13s का सबसे खास पहलू इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। फोन में 6.32 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजलूशन 1216 x 2640 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है। आपको बता दें कि OnePlus 13s में Aqua Touch 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसका फायदा यह है कि स्क्रीन पर नमी या पानी होने की स्थिति में भी टच इनपुट को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है। नए मॉडल में 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज मिलती है, जिससे ज्यादा ऐप्स और बड़े फाइल्स को स्टोर करने के लिए अच्छी-खासी जगह मिल जाती है।

पावरफुल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है और इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

OnePlus 13s में 5,850mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का विकल्प भी मौजूद है। इसमें मिलने वाले सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus 13s Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 7, NFC और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article