एजुकेशन

JEE Main Registration 2026: जल्द शुरू होगा जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, यहां देखें एग्जाम डेट

JEE Mains Registration 2026 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक एक्टिव कर (JEE Mains Registration 2026) सकता है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की (JEE Mains Registration) गई है। वहीं जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

Image

JEE Mains Registration 2026: जल्द शुरू होगा जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

JEE Mains Registration 2026 Date: जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Mains Registration 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर (JEE Mains Registration) सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

JEE Main Session 1 Exam 2026: कब होगी जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा

बीते दिनों जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई थी। जारी शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 तक होगा। यहां आवेदन के लिए विंडो जनवरी 2026 के अंत तक खुलने की संभावना है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकेंगे।

JEE Main Session 1 Registration 2026 Apply Online

  • सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Main 2026 Session 1 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका लॉगिन क्रेडेंशियल स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसके बाद पूरा फॉर्म भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलो कर लें।

JEE Main Session 1 Exam: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

बता दें जेईई मेन 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। बता दे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण (NTA) उन शहरों की संख्या बढ़ा रहा है जहां जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस विस्तार का उद्देश्य अधिक उम्मीदवारों को शामिल करना और यात्रा संबंधी चुनौतियों को कम करना है।

JEE Main Session 1 2025: नाम और आधार संबंधी जानकारी

बीते दिनों जेईई मेन ने फॉर्म भरने के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। यहां उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे व्यक्तिगत विवरण, विशेष रूप से नाम और आधार संबंधी जानकारी भरते समय सटीकता सुनिश्चित करें। यह एडवाइजरी 29 सितंबर 2025 को जारी किए गए पहले के सार्वजनिक नोटिस के बाद जारी की गई थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article