एजुकेशन

UPSC CSE 2025: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

UPSC CSE 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Image

UPSC CSE 2025

UPSC CSE 2025: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कल यानी 18 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 19 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

UPSC CSE Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UPSC CSE 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

UPSC Prelims Exam 2025: मई में होगी परीक्षा

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल और सीसैट में 80 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article