एजुकेशन

History: जब मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय पर शुरू ​हुआ मुकदमा...जानें क्या लगा था इल्‍जाम

7 January History in Hindi: वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। उनपर इल्जाम था...

Image

7 जनवरी का इतिहास (Image - Meta AI)

7 January History of the Day: वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। उनपर इल्जाम था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी। जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें अपने वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।

देश ने उनके योगदान को सम्मान दिया और उनके नाम पर कई सड़कों का नाम रखा गया। पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क है।

देश-दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1782 : पहला अमेरिकी वाणिज्यिक बैंक (बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका) खुला।

1789 : जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

1851 : प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेजी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।

1859 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।

1890 : विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन के आविष्कार का पेटेंट मिला।

1893 : गांधीवादी जीवन शैली की पुरजोर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

1927 : न्यूयॉर्क से लंदन के बीच पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा शुरू हुई।

1943 : मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन।

1950 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।

1966 : दिग्गज फिल्मकार बिमल राय का निधन।

1980 : लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीतकर इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।

1981 : भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।

1986 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

1990 : पीसा की झुकी मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। पिछले 800 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ।

2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।

2015 : दो बंदूकधारियों ने पेरिस में ‘चार्ली हेब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए।

2020 : ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे की जुलूस में मची भगदड़ में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 213 अन्य घायल हो गए।

2025: तिब्बत में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 126 लोगों की मौत।

(भाषा इनपुट)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article