एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Website: इन वेबसाइट पर जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Official Website: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

JAC 12th Result 2025

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 Official Website: झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानी 31 मई को जारी कर दिया जाएगा। जेएसी 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे की जाएगी। वहीं, झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट की लिंक दोपहर 12:30 बजे एक्टिव की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 List of Websites

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि झारखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

How to download JAC 10th 12th Result 2025

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board Result 2025: एसएमएस से ऐसे चेक करें रिजल्ट

बता दें कि जेएसी 12वीं रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article