एजुकेशन

MH CET Law 3 Year LLB Round 4 Registration: इंस्टीट्यूट-लेवल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरा शेड्यूल

MH CET Law 3 Year LLB Round 4 Registration: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 3 साल के एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए चौथे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन और संशोधन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Image

MH CET Law 3 Year LLB Round 4 Registration (Photo - AI/Newsroom Verified)

MH CET Law 3 Year LLB Round 4 Registration: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET cell) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 3-वर्षीय एलएलबी (LLB) प्रोग्राम हेतु सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के तहत राउंड 4 यानी इंस्टीट्यूट-लेवल काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी पूर्व के राउंड्स में अपनी पसंद का कॉलेज पाने से चूक गए थे, उनके लिए यह एडमिशन हासिल करने का अंतिम और महत्वपूर्ण अवसर है। इस चरण के तहत उम्मीदवार महाराष्ट्र CET सेल के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपने पुराने एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव या संशोधन कर सकते हैं।

MH CET Law 3 Year LLB राउंड 4 शेड्यूल

CET सेल द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थियों को निम्नलिखित समय-सीमा का ध्यान रखना होगा:

राउंड 4 रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन एडिटिंग विंडो27 सितंबर से 29 सितंबर 2026
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन मेरिट लिस्ट का प्रकाशन1 अक्टूबर 2026
मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में एडमिशन3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026
एडमिशन की अंतिम कट-ऑफ तारीख7 अक्टूबर 2026

लॉ में प्रवेश के लिए कैसे करें आवेदन और फॉर्म एडिटिंग?

स्टेप 1 - महाराष्ट्र CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।

स्टेप 2 - अब होमपेज पर 'LLB 3-Year' सेक्शन का चयन करें।

स्टेप 3 - अपने मौजूदा लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कॉलेज प्रेफरेंस की जांच करें तथा आवश्यकतानुसार सुधार करें।

स्टेप 5 - फॉर्म को री-चेक करके 29 सितंबर 2026 से पहले फाइनल सबमिट कर दें और एप्लीकेशन का प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • फोटो आधार कार्ड
  • सीईटी का स्कोर
  • काउंसलिंग फॉर्म

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

उम्मीदवार ध्यान दें कि राउंड 4 में सीटों का आवंटन केंद्रीय स्तर पर न होकर संबंधित कॉलेजों द्वारा प्राप्त आवेदनों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही फॉर्म को एडिट करते समय अभ्यर्थी सबसे पहले पोर्टल पर कॉलेज-वार वेकेंट सीट मैट्रिक्स जरूर देख लें ताकि खाली सीटों के आधार पर सही कॉलेज का चयन किया जा सके। एक बार आवेदन पूरा होने के बाद 1 अक्टूबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके बाद 3 से 6 अक्टूबर के बीच अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेजों (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन मार्कशीट, CET स्कोरकार्ड और जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र) के साथ संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article