Interview Question: जॉब इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यूअर अक्सर उम्मीदवारों से यह सवाल पूछते हैं "Where do you see yourself in 5 years?"(आप खुद को अगले 5 सालों में कहां देखते हैं?)। यह सवाल पहली सुनने में भले ही साधारण लग सकता है, लेकिन यह उसना सरल है नहीं। कई बार इसे आसान सा सवाल समझ कर उम्मीदवार कुछ ही जवाब दे देते हैं और सिलेक्ट होने की अपनी संभावनाएं कम कर देते हैं। इस सलाव के जरिए कंपनी आपकी पेशेवर महत्वाकांक्षाओं, कंपनी के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और आपके करियर प्लान्स को परखना चाहती है। यदि आप इस सवाल का सही, स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरा जवाब देते हैं, तो आपका चयन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में जानिए कि इस चुनौतीपूर्ण सवाल का प्रभावशाली जवाब किस तरह से दिया जाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ‘Why Are You Leaving Your Current Job’ सवाल का इंटरव्यू में कैसे दें जवाब? जानें सफलता के असरदार टिप्स
इंटरव्यूअर इस सवाल से क्या जानना चाहता है?
इस सवाल के जवाब के बारे में जानने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि रिक्रूटर क्या समझना या जानना चाहता है। बता दें कि इसमें वह मुख्य तौर पर 3 चीजों पर ध्यान दिया जाता है। जो इस प्रकार है -
करियर गोल्स: क्या आपके पास अपने भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट योजना है?
कंपनी में रुचि: क्या आप इस कंपनी में लंबे समय तक काम करना चाहते हैं या इसे केवल एक अस्थायी विकल्प मान रहे हैं?
ग्रोथ और सीखने की इच्छा: क्या आप पद और जिम्मेदारियों के साथ खुद को अपग्रेड करने के लिए तैयार हैं?
जवाब तैयार करने के लिए तीन आसान स्टेप
- ऐसा जवाब न दें कि आप 5 साल में कंपनी के सीईओ बन जाएंगे। इसके बजाय यह कहें कि आप एक जिम्मेदार और सीनियर ऑफिसर तक पहुंचना चाहते हैं।
- बताएं कि आप अगले 3-5 वर्षों में किन नई तकनीकों और मैनेजमेंट स्किल्स में महारत हासिल करना चाहते हैं।
- स्पष्ट करें कि आपकी व्यक्तिगत प्रगति से कंपनी की ग्रोथ में कैसे मदद मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में 'Why do you want this job' सवाल का जवाब ऐसे दें, बढ़ जाएगी नौकरी मिलने की संभावना
उदाहरण के लिए एक बेहतरीन सैंपल आंसर
"अगले 5 वर्षों में, मैं इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को और गहरा करना चाहता हूं और अधिक जिम्मेदारियां संभालना चाहता हूं। मैं इस कंपनी में रहकर नई स्किल्स सीखना चाहता हूं ताकि एक कुशल टीम लीडर के रूप में कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स की सफलता में योगदान दे सकूं।"
इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए इस सवाल का जवाब हमेशा ईमानदारी, सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ दें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को संतुलित रखते हुए इंटरव्यूअर को यह महसूस कराएं कि आप कंपनी के साथ लंबे समय तक जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं।
