एजुकेशन

RRB NTPC Graduate भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन इस दिन से होंगे शुरू, आवेदन के लिए देखें जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट

RRB NTPC Graduate पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों को सलाह है कि उससे पहले वह अपने सभी दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि आवेदन के दौरान परेशानी न हो।

Image

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 (Photo - AI/Verified by newsroon)

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रेजुएट पदों के लिए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों के बीच काफी उत्सुकता है। भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे पदों पर करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक पोर्टल्स पर शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (Documents) को तैयार रखें ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी तकनीकी समस्या या अंतिम समय की आपाधापी से बचा जा सके। यदि आप आरक्षित श्रेणी से हैं तो अपने दस्तावेजों की रिन्यू करवा लें।

RRB NTPC Graduate: मुख्य बिंदु और संभावित तिथियां

भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामNTPC Graduate Level
आवेदन की तिथि8 अक्टूबर 2026
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स)
चयन प्रक्रियाCBT 1, CBT 2, स्किल टेस्ट/CBAT (पद अनुसार) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट

1. 10वीं/मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट

2. स्नातक (Graduation) डिग्री/मार्कशीट

3. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)

4. EWS सर्टिफिकेट

5. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

6. डिजिटल सिग्नेचर

7. आईडी प्रूफ

8. अन्य प्रमाण पत्र

9. निवास प्रमाण पत्र

भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

स्टेप 1 - अपने संबंधित RRB ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे `rrbald.gov.in`, `rrbmumbai.gov.in` आदि) पर जाएं।

स्टेप 2 - NTPC Graduate Recruitment लिंक पर क्लिक करें और 'New Registration' चुनें।

स्टेप 3 - अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4 - प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं और आवेदन के दौरान जरूरत पड़ने वाले सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जारी नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट और साइज के आधार पर तैयार रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article