एजुकेशन

UPSC Law Officer Recruitment 2026: यूपीएससी में लॉ ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने लॉ ऑफिसर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल और स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी लॉ ऑफिसर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी

UPSC Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC Law Officer Recruitment 2026) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने लॉ ऑफिसर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल और स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 13 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2026 है। यहां आप यूपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

UPSC Law Officer Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल - 8
  • लॉ ऑफिसर - 3
  • जूनियर टेक्निकल ऑफिसर - 1
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) - 1

UPSC Law Officer Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई

यूपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। जूनियर टेक्निकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट लेजिस्लेटिव के लिए अभ्यर्थी के पास कानून की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा निर्धारित प्रोफेशनल अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

UPSC Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC Law Offiicer Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी पूरी जानकारी बहुत ध्यान से भरें। गलत जानकारी देने पर आयोग आपको परीक्षा/भर्ती से बाहर कर सकता है और कंप्यूटर से उम्मीदवारों को चुनने (शॉर्टलिस्ट करने) की प्रक्रिया में आपका फॉर्म रद्द हो सकता है।

यहां जमा करना होगा डॉक्यूमेंट्स

जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें इंटरव्यू की तारीख अलग से बताई जाएगी। इंटरव्यू वाले दिन आपको अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट और बाकी सभी ज़रूरी दस्तावेज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में जमा करने होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article