जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी
JAC 12th Arts Result 2025 Declared: खत्म हुआ इंतजार! झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 95.62% फीसदी पास बच्चे पास हुए हैं। उम्मीदवार या छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए jacresults.com पर जाने की जरूरत होगी, यहां उन्हें रोल नंबर व रोल कोड का प्रयोग करना होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले, JAC कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम का परिणाम 2025 जारी किया जा चुका है। अभी 31 मई को इन दोनों स्ट्रीम का परिणाम जारी किया गया था।
| JAC 12th Arts Result 2025 Date | 5 जून |
| JAC 12th Arts Result 2025 Time | 2 बजे |
JAC 12th Arts Result 2025 Direct Link
पिछले शैक्षणिक सत्र में झारखंड कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 95.97% छात्र पास हुए थे। आर्ट्स परीक्षा के लिए कुल 2,28,436 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,19,838 छात्र पास हुए थे। पिछले साल कुल पास प्रतिशत के मामले में आर्ट्स के छात्रों का प्रदर्शन साइंस और कॉमर्स के छात्रों से काफी बेहतर रहा था।
इस बार का डेटा कुछ देर में अपडेट कर दिया जाएगा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने वाले सभी डेटा को यहां शेयर किया जा रहा है।